• Introducing Hindi and other Indian languages text search and download facility for registered users.


J. Krishnamurti's Teachings Online in Indian Languages (Hindi, Punjabi, Gujarati, Marathi, Bengali etc.)







Initiative


We have been talking about fear, and I think if we can go more deeply into it, perhaps we shall awaken to initiative. Do you know what that word initiative means? To initiate means to begin. I will explain further as I go along.

पहल


हम लोग भय के बारे में चर्चा करते रहे हैं और मेरा विचार है कि यदि हम इसमें और गहराई तक जा सकें, तब शायद हममें पहलकदमी के बारे में समझ उजागर हो पाए | क्या आप जानते हैं कि पहल करने का अर्थ क्या होता है? पहल करना यानी अपनी ओर से शुरुआत करना | जैसे-जैसे मैं इस पर बातचीत करूँगा, मैं इसे और भी स्पष्ट करता चलूँगा |

Read more >>

Family and Society: Relationship or Exclusion?


The family is against society; the family is against human relationship as a whole. You know, it is like living in one part of a big house, in one little room, and making an extraordinary thing of that one little room, which is the family. The family has only importance in relation tothe whole of the house. As that one room is in relation to the whole of the house, so is the family in relation to the whole of human existence.

परिवार और समाज : रिश्ता या अलगाव ?


परिवार समाज-विरुद्ध होता है, परिवार कुल मिलकर मानव-संबंधों के विरुद्ध होता है | देखिये, यह एक विशाल भवन के एक हिस्से में एक कक्ष में रहने जैसा है -- इसी को परिवार कहते है | परिवार का एकमेव महत्व उस सम्पूर्ण भवन के साथ सम्बन्ध से है | उस एक कक्ष का जो संबंध उस पूरे भवन से है, वही संबंध परिवार का संपूर्ण - मानव जाती से है |

Read more >>

Question: What is intelligence?


Krishnamurti: What do you think is intelligence? Not what the dictionary says, not what your teacher or your books have said—leave all that aside and think and try to find out what is intelligence.

प्रज्ञा क्या है?


कृष्णमूर्ति : आप क्या सोचते हैं, प्रज्ञा क्या है? वह नहीं जो शब्दकोश में लिखा है, वह नहीं जो आपके शिक्षकों या पुस्तकों ने कहा है – उन्हें एक तरफ छोड़ दीजिए और विचार कीजिये कि प्रज्ञा क्या है |

Read more >>    top of page ↑

Division Breeds Conflict: That’s A Law


Why is there this division between man and man, between race and race, culture against culture? Why? Religions also have divided man, put man against man—the Hindus, the Muslims, the Christians, the Jews, and so on. This terrible desire to identify oneself with a group, with a flag, with a religious ritual, gives us the feeling that we have roots.

विभाजन द्वंद्व का जनक है : यह नियम है |


आदमी और आदमी के बीच, जाति और जाति के बीच, संस्कृति और संस्कृति के बीच यह विभाजन क्यों है? क्यों? धर्मों ने भी आदमी को बांटा है, आदमी को आदमी के विरोध में खड़ा किया है जैसे हिंदू, मुसलमान, ईसाई, यहूदी आदि | स्वयं को किसी एक समूह के साथ, एक झंडे के साथ, एक धार्मिक परंपरा के साथ पहचान जोड़ने की भयावह इच्छा हमें यह एहसास देती है की हमारा अपना कोई आधार है, अपनी जड़े हैं

Read more >>    top of page ↑

Question: How can we be free from indignation?


Krishnamurti: What do you mean by indignation? You mean when a man beats a heavily laden donkey, you feel angry? You say you feel righteously angry when some big man beats a little boy. Is there such a thing as righteous indignation?

प्रश्न : रोष से मुक्त होने का क्या तरीका है?


कृष्णमूर्ति : रोष से आपका आशय क्या है? क्या आपका आशय यह है कि जब कोई आदमी भारी बोझ से लदे गधे को पीटता है तो उसे देखकर आपको गुस्सा आता है? आप कहते हैं कि जब कोई बड़ा आदमी किसी छोटे से बच्चे को पीटता है तो आपको गुस्सा आना उचित है | क्या उचित क्रोध जैसी कोई चीज़ वास्तव में होती है?

Read more >>    top of page ↑

Envy


I do not know if you have found that fear is a very strange thing. Most of us have fear of some kind or another, and it lurks behind so many forms, it hides behind so many virtues.

ईर्ष्या


भय कितनी विचित्र चीज़ है, पता नहीं आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि नहीं | हममें से अधिकांश किसी-न-किसी प्रकार के भय से ग्रस्त रहते हैं और भय अपने आपको कई रूपों में छिपाए रहता है, यह अनेक सद्गुणों की आड़ में छुपा रहता है |

Read more >>    top of page ↑

Religion


We have talked about the complex problem of existence, about the forming of images in our relationships with each other and the images which thought projects and which we worship. We have talked about fear, pleasure and the ending of sorrow and the question of what love is, apart from all the travail that is involved in so-called love. We have talked about compassion with its intelligence and about death. We ought now to talk about religion.

धर्म


अस्तित्व की जटिल समस्या के बारे में हमने बात की, अपने आपसी रिश्तों में छवियों के निर्माण को लेकर चर्चा की और इस बारे में भी बात की कि कैसे विचार इन्हें प्रक्षेपित किया करता है और हम इन प्रतिमाओं को, इन छवियों को पूजा करते हैं | हमने चर्चा की भय के, सुख के बारे में, दुख के अंत के विषय में और इस प्रश्न को लेकर भी कि प्रेम क्या है | उस तमाम दुख-दर्द के अलावा जो तथाकथित प्रेम में देखने को मिलता है | हमने करुणा की तथा उसके साथ आने वाली प्रज्ञा की और मृत्यु के विषय में भी बात की | अब धर्म के बारे में विचार-विमर्श करना हमारे लिए उचित होगा |

Read more >>    top of page ↑

Thought Seeks Security


Thought is the very essence of security, and that is what the most bourgeois mind wants—security, security at every level! To bring about a total change of the human consciousness, thought must function at one level and must not function at another level.

विचार सुरक्षा चाहता है


विचार तो सुरक्षा का अपरिहार्य लक्षण है और पुरातनवादी मानसिकता वाले लोग यही चाहता है -- सुरक्षा और वह भी हरएक स्तर पर | मानव चेतना में संपूर्ण परिवर्तन लाने के लिए विचार एक स्तर पर अपना कार्यकलाप करे परंतु अन्य स्तर पर नहीं |

Read more >>    top of page ↑

Question: How can we progress in this world?


Krishnamurti: Does progress in this world consist mainly in being somebody socially or climbing the ladder of success? Why do we want to progress in this world?

प्रश्न : संसार में रहते हुए हम प्रगति कैसे कर सकते हैं?


कृष्णमूर्ति : समाज में कोई विशिष्ट व्यक्ति होना या सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाना ही क्या संसार में रहकर प्रगति करने का प्रमुख पैमाना है? हम इस संसार में प्रगति करना क्यों चाहते हैं?

Read more >>    top of page ↑

Question: What is sorrow?


Krishnamurti: A boy of ten asks what is sorrow! Do you know anything of sorrow? Do not bother who is asking. But a little boy asking what is sorrow is a sad thing, is it not, it is a very terrible thing. Why should he know sorrow?

प्रश्न : दुःख क्या है?


कृष्णमूर्ति : दस वर्ष का एक बालक पूछता है कि दुःख क्या है! क्या आपको दुःख के बारे में कुछ पता है? इसका महत्त्व नहीं है कि प्रश्न किसके द्वारा पूछा जा रहा है | परंतु एक छोटे से बच्चे द्वारा यह प्रश्न किया जाना कि दुःख क्या है खेद की बात है, है कि नहीं? – यह अत्यंत भयानक बात है | वह दुःख क्यों जाने?

Read more >>    top of page ↑